सड़क हादसे में 4 की मौत, सीएम ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख की मदद

भोपाल, (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में दमोह जिले के 4 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। दिवंगत व्यक्तियों के परिजन को 2-2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

 

Next Post

पुलिस ने लौटाए गुम हुए 12 मोबाइल

Fri Sep 12 , 2025
इंदौर:राऊ पुलिस ने तकनीक का सहारा लेते हुए गुम हुए 12 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले और उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए. इन मोबाइल्स में दो आईफोन भी शामिल हैं. बरामद फोनों की कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी गई है.यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस […]

You May Like