दक्षिण कोरिया के पूर्व विपक्षी नेता ने की राष्ट्रपति चुनाव के लिए दावेदारी की घोषणा

सियोल, 10 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण कोरिया के पूर्व विपक्षी नेता ली जे-म्यांग ने जून माह में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा गुरुवार को की। अख़बार कोरिया हेराल्ड ने यह जानकारी दी।

डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद यह बात सामने आई।

एक वीडियो संदेश में श्री म्यांग ने कहा “ मैं सिर्फ़ ‘कोरिया गणराज्य’ नाम वाला देश नहीं चाहता, बल्कि मैं एक वास्तविक कोरिया गणराज्य बनाने में मदद करना चाहता हूँ।”

उन्होंने कहा “ ऐसा कोरिया उसके लोगों द्वारा बनाया गया है और मुझे उम्मीद है कि मैं अपने लोगों के लिए एक बेहतरीन उपकरण बनूंगा।”

उल्लेखनीय है कि पिछले शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यूं सुक येओल को संवैधानिक न्यायालय ने पद से हटा दिया था और उनके खिलाफ दक्षिण कोरिया की संसद के महाभियोग प्रस्ताव को बरकरार रखा था।

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में श्री म्यांग राष्ट्रपति पद की दौड़ में श्री येओल से मामूली अंतर से हार गए थे।

Next Post

नक्सलियों के शांति वार्ता के प्रस्ताव पर साय सरकार बातचीत को राजी

Thu Apr 10 , 2025
रायपुर 10 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ में एक महत्वपूर्ण गतिविधि में एक ओर प्रतिबंधित नक्सली संगठन ने एक बार फिर राज्य सरकार के सामने शांति वार्ता का प्रस्ताव रखा है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार नक्सलियों से बातचीत के […]

You May Like