
देवास। शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नावेल्टी चौराहा स्थित हेबतराव मार्ग पर रहने वाले संतोष बासरकर के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब परिवार किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर घर का ताला तोड़ा और भीतर घुसकर सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 9 लाख रुपए की एफडी चोरी कर ली।
परिवार के लौटने पर जब ताले टूटे देखे तो घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
चोरी का माल: सोने-चांदी के आभूषण और 9 लाख की एफडी
थाना क्षेत्र: कोतवाली, देवास
पीड़ित: संतोष बासरकर, निवासी हेबतराव मार्ग
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
