सीहोर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व नपाध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की और उनका आभार भी व्यक्त किया. श्री अरोरा अपने समर्थकों एवं समाजजनों के साथ भोपाल पहुंचे और नेताओं से मुलाकात कर आभार प्रकट किया. साथ ही प्रदेश नेतृत्व को विश्वास भी दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने श्री अरोरा को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की भी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें पंजाब में मोर्चा संभालने को कहा है. नेताओं ने श्री अरोरा को पंजाब विधानसभा चुनाव में टीम के साथ वहां जाने को कहा है. जसपाल सिंह अरोरा ने भी प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया है कि इस बार पंजाब में भी पूरी ताकत के साथ मैदान में डटेंगे और भाजपा के सिर पर जीत का सेहरा बांधेंगे.
