ग्वालियर: ग्वालियर में चल रहे डॉ. अम्बेडकर बनाम डॉ राव विवाद के कारण जहां आज पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है वहीं दूसरी ओर कहीं से भी किसी आंदोलन धरना प्रदर्शन की कोई खबर नहीं है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में बताई जा रही है. उधर दूसरी ओर इस आंदोलन के एक पक्ष के नेता वरिष्ठ अभिभाषक अनिल मिश्रा को उनके घर में नजरबंद किए जाने की जोरदार अफवाहों के चलते अनिल मिश्रा ने मीडिया के सामने आकर खुद स्पष्ट किया कि वे किसी भी प्रकार से नजरबंद नहीं किए गए हैं।
इस दौरान वे अपने निवास पर जुटे समर्थकों के साथ जन्मदिन मनाते दिखाई दिए।ग्वालियर शहर सहित सम्पूर्ण जिले में शांतिपूर्ण वातावरण है। एहतियातन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। चप्पे चप्पे पर नज़र रखी जा रही है। जिले की सीमाओं पर बारीकी से जाँच हो रही है, शहर सहित संपूर्ण जिले में संयुक्त दल लगातार भ्रमण कर रहे हैं।
