इटारसी के तवानगर में तेंदुए ने किया मवेशी का शिकार

इटारसी। तवानगर स्थित बड़ा मोहल्ला में रात में बिजली गुल होने के दौरान तेंदुए ने गाय के बछड़े पर हमला कर दिया।

मोहल्ला निवासी सुनील सजनकर और पवन ने तेंदुए को मवेशी का शिकार करते देखा। तेंदुआ कुछ देर बाद जंगल की ओर चला गया। अगली सुबह वह दोबारा अपने शिकार के पास आया।

तेंदुए को देखते ही मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। सभी ने मिलकर शोर मचाया और उसे जंगल की तरफ भगा दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है।

तवानगर में दीपक यादव की गाय की एक बछिया का शिकार किया है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने वन विभाग तवानगर में किया है। वन विभाग क्षतिपूर्ति राशि दिलाने के लिए कार्रवाई कर रहा है।

वन विभाग के रेंजर महेन्द्र गौर ने बताया कि जंगल से सटे इस क्षेत्र में वन्य प्राणियों का आना-जाना आम बात है। उन्होंने कहा कि यह घटना अभी तक उनके संज्ञान में नहीं थी। वे मामले की जांच करेंगे और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएंगे।

Next Post

कार में लगी भीषण आग, कूदकर बचाई जान 

Wed Jul 2 , 2025
सीहोर. बुधवार की सुबह स्टेट हाईवे स्थित ग्राम गुड़भेला के समीप जा रही बुलेरो में अचानक आग लग गई. चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को रोका और उसमें सवार लोगों ने बाहर कूदकर जान बचाई. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह इंदौर की ओर जा रही बुलेरो […]

You May Like