पितृपक्ष अमावस्या पर भोजन प्रसादी वितरण

इटारसी। पितृपक्ष अमावस्या के अवसर पर बजरंग मंदिर के पास सेवा एक पहल चैरिटेबल एसोसिएशन ने भोजन प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान जरूरतमंदों, रेल यात्रियों और राहगीरों को भोजन उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों ने भी सहयोग दिया। आयोजन में संस्था के अन्य सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ प्रसादी वितरण किया। यह पहल समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद की दिशा में सराहनीय कदम मानी जा रही है।

Next Post

अवैध शराब तस्कर को पकड़ा 57 लीटर शराब जब्त

Sun Sep 21 , 2025
नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। इसी कार्रवाई में आज 21 सितंबर 2025 को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मानसिंह उर्फ चिकरू सिकलीकर (ओवरब्रिज के नीचे, बंगाली कॉलोनी) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा […]

You May Like