विजयवर्गीय संकल्प से सिद्धि अभियान में होंगे शामिल

ग्वालियर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा आज 12 जून को विक्टोरिया मार्केट के बाहर, महाराज बाड़ा पर मोदी के 11 वर्ष की उपलब्धियों पर एक दो-दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है ।

जिसका उदघाटन भाजपा वरिष्ठ नेता एवं केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया करेंगे। संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत प्रोफेशनल मीट का आयोजन आज 12 जून को शाम 5 बजे होटल रीजेंसी स्क्वेयर पर किया जा रहा है। इस मीट में मुख्य वक्ता के रूप में कैलाश विजयवर्गीय, विशेष अतिथि के रूप में सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया उपस्थित रहेंगे।

Next Post

ठेकेदार का अपहरण, काम दिखाने के बहाने उठा ले गए

Thu Jun 12 , 2025
शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के सोनीपुरा गांव में तीन अज्ञात बदमाशों ने प्लॉट निर्माण का झांसा देकर युवक विनोद जाटव का अपहरण कर लिया। युवक को कार में डालकर अगवा कर लिया गया और उसके परिजनों से दो लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई।युवक के मोबाइल […]

You May Like