सतना:सिटी कोतवाली पुलिस ने जिला बदर की सजा पाए आरोपी को घर से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की है.मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली के द्वारा आरोपी शिवकुमार बसोर पिता गैवीबसोर, जीतेन्द्र वंशकार पिता गैवी वंशकार , भरत वंशकार पिता गैवी वंशकार , कल्लू उर्फ अभिषेक जैसवाल पिता केवलराम जैसवाल सभी निवासी बजरहा टोला थाना सिटी कोतवाली के विरुध्द की गयी जिला बदर की कार्यवाही पर कलेक्टर द्वारा उक्त आरोपियो को जिले से बाहर किये जाने का आदेश पारित किया गया है .
जिससे उक्त सभी आरोपियो के निवास स्थान, मोहल्ले व आसपास के क्षेत्रो में कलेक्टर के आदेश की प्रति चस्पा की जाकर आमजन नागरिको को सूचित किया गया है कि उक्त आरोपी कहीं भी किसी प्रकार से थाना/जिला क्षेत्र में दिखाई दे तो थाना सिटी कोतवाली को तत्काल सूचना दी जाय इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली की जिला बदर का आरोपी नितिन चौधरी उर्फ बिठ्ठल काडिंया पिता चंद्रपाल चौधरी निवासी बजरहा टोला का अपने घर के आस पास घूम रहा है.
सूचना पर विश्ववास किया जाकर थाना स्टाफ के द्वारा घेराबंदी किया जाकर जिला बदर के आरोपी के हुलिया से मिलता जुलता व्यक्ति दिखा जिसे घेराबंदी के दौरान पकडकर उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम नितिन चौधरी उर्फ बिठ्ठल काडिंया पिता चंद्रपाल चौधरी निवासी बजरहा टोला का होना बताया जिसे समक्ष गवाहो के सामने अभिरक्षा मे लेकर स्टाफ थाना आया और आरोपी के विरुध्द अपराध धारा 14 म.प्र. सुरक्षा अधि.1990 के तहत दण्डनीय पाये जाने पर उक्त आरोपी के विरूद्ध अप . पंजीबद्ध किया जाकर पेश न्यायालय किया गया है जहां से आरोपी उक्त को मनानीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है ।
