ननि की बजट बैठक में प्रॉपर्टी और जल कर में 10 से 15% वृद्धि पर चर्चा संभव

भोपाल। नगर निगम की आज बजट को लेकर बैठक होगी। बजट बैठक में प्रॉपर्टी और जल टैक्स में 10 से 15% बढ़त की संभावना जताई जा रही है। जिस पर विपक्ष इसका लगातार विरोध कर रहा है। देखने वाली बात है, कि तीन साल पहले जलकर बढ़ाया गया था। जिसमे जलकर 15 फीसदी यानी, 30 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। अबकी बार भी 10 फीसदी तक जलकर बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी और जल टैक्स में बढ़ोतरी के पीछे नगर निगम की आर्थिक तंगी बताई जा रही है अगर 3 साल बाद अब जलकर की राशि में 10 प्रतिशत की वृद्धि होती है तो,भोपाल वासियों को प्रति माह 230 से 240 रुपए तक देना पड़ सकता हैं। अभी 210 देने पड़ते हैं। यानी 20 से 30 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है। मार्च 2022 को आखिरी बार जलकर बढ़ा था। तब 180 की जगह जलकर के रूप में प्रति माह 210 रुपए लिए जाने का निर्णय हुआ था। वहीं प्रॉपर्टी टैक्स में भी बढ़ोतरी होने की बात कही जा रही है। जिन लोगों के मकान 2400 स्क्वायर फीट तक क्षेत्र में बने हैं, उनसे 210 रुपए प्रतिमाह लिए जा रहे हैं। तीन साल पहले प्रतिमाह 30 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, जो मकान 2400 स्क्वायर फीट से अधिक क्षेत्र में बने हैं, वे 300 रुपए प्रतिमाह चुका रहे हैं। निचली आय वर्ग के लोगों को 30 रुपए प्रतिमाह की जल प्रभार शुल्क देना पड़ता है। जबकि बल्क कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता को फायदा मिल सकता है। अभी बल्क कनेक्शन के 35 हजार रुपए लगते हैं, इसे 15 से 20 हजार रुपए किया जा सकता है। यह राशि सीधे आधी हो जाएगी।

Next Post

ग्वालियर से पुरी के बीच कल से 14 जून के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Thu Apr 3 , 2025
ग्वालियर: गर्मी की छुट्टियों में सैर-सपाटे के लिए यदि आप पुरी जाना चाहते हैं और ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिल रही है तो राहत की खबर है। रेलवे ने गोमो होकर ग्वालियर से पुरी के बीच चार अप्रैल से 14 जून के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की […]

You May Like