अहमदपुर। पीडब्ल्यूडी का क्वार्टर जर्जर हो गया है. जिससे हादसे का अंदेशा बना हुआ है. नागरिकों ने जनसुनवाई में जर्जर क्वार्टर को गिराने की मांग कलेक्टर से की है. कलेक्ट्रेट पहुंचे सरजन बाई, हलिया बाई, फूल बाई, कृष्णा बाई, विनोद लोंकेंद्र सिंह, गोपीलाल, दीपक धनपाल सिंह, हिरदेश गोविंद सिंह, सोनू देवेंद्र गिरवर सिंह, अंकिता, बने सिंह आदि ने कहा कि इस जर्जर क्र्वाटर के पास ही स्कूल है. स्कूल और कालोनी के बच्चे क्वार्टर के पास ही खेलते है. वर्षों पहले पीडब्ल्यूडी ने क्वार्टर को कंडम घोषित कर दिया है. विभाग को ग्राम पंचायत ने भी अवगत करा दिया है. क्र्वाटर में रहने वाले सेवानिवृत पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी संतोष सिन्हा को ग्राम पंचायत वनखेड़ा ने मकान के लिए भूमि का पट्टा दे दिया है. खंडहर क्वार्टर की चपेट में पालतू पशु भी आ सकते हैं. अंधेरे में जनहानि भी हो सकती है.
पीडब्ल्यूडी के पुराने जर्जर क्वार्टर को गिराने की मांग
