आवारा मवेशी कर रहे फसलों को नुकसान

जबलपुर: आवारा मवेशियों के झुंड से बरेला क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी के सबब बने हुए हैं। सड़कों पर उनके चलते आवा गमन प्रभावित हो रहा है। किसान सेवा सेना के जिला संरक्षक योगेश पटेल ने बताया कि जहां एक और आवारा मवेशी मार्गो पर आवागवन पर बाधा बन रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आसपास के खेतों में बोई हुई फसलों पर नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस समस्या को लेकर किसान परेशान है।

क्षेत्र में कांजीहाउस न होने के कारण इस समस्या का कोई निदान नहीं हो पा रहा है। किसान सेवा सेना के जिला संरक्षक योगेश पटेल, अनंत राम पटेल, सतीश चौकसे, जगदेव पटेल, नरेश पटेल, बलराम पटेल, खूबचंद पटेल आदि क्षेत्र के किसानों ने आवारा मवेसियों को इकट्ठा कर सुरक्षित स्थान पर रखने हेतु कांजी हाउस बनाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

Next Post

2.40 लाख का गांजा समेत दो पकड़ाए

Wed Jul 9 , 2025
जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं बरगी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेल्वे स्टेशन बरगी तिराहा खिरका मोहल्ला में दबिश देकर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 12 किलो 16 ग्राम गांजा कीमती लगभग 2 लाख 40 हजार रूपये का, एवं 2 मोबाईल जप्त किया गया। […]

You May Like