जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के चुनाव सत्र 2026-28 की मतगणना गुरुवार को पूरी हो गई। मतगणना के बाद कार्यकारिणी के नौ सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया गया। महिला सदस्य पद पर रीता नौटियाल को 1493, शाशि तिवारी को 1082 और विद्या कुशवाहा को 1004 मत मिले। पुरुष सदस्य पद पर सुदीप सैनी ने 1100, प्रशांत नायक ने 1089, अमित आचार्य ने 1014, अर्जुन साहू ने 917, अमित कोहली ने 873, आशीष पांडे ने 846, धीरज खुल्लर ने 801, प्रदीप परसाई बाबा ने 751 और विकास सांटू ने 748 मत प्राप्त किए।
मतगणना के बाद प्रत्याशी राजू बर्मन ने प्रदीप परसाई के मतों व नितिन जैन ने अपने मतों की पुनर्मतगणना के लिए आवेदन दिया। मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश उपाध्याय ने दोनों आवेदन स्वीकार कर पुनर्मतगणना कराई, लेकिन दोनों मामलों में परिणाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश उपाध्याय ने बताया कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सुधाकर मणि पटेल सहित चुनाव टीम और तदर्थ समिति के पदाधिकारियों के निर्देशन में संपन्न हुई। निर्वाचित प्रत्याशियों का शीघ्र शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, फिलहालए तिथि नियत नहीं है।
