किर्स्टी कोवेंट्री ने आईओसी अध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण

लॉजेन, (वार्ता) जिम्बाब्वे की किर्स्टी कोवेंट्री ने सोमवार को स्विटजरलैंड में आयोजित एक समारोह में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

अध्यक्ष पदक संभालने के साथ पूर्व ओलंपिक तैराकी चैंपियन कोवेंट्री 131 साल पुराने वैश्विक खेल निकाय का नेतृत्व करने वाली पहली अफ्रीकी महिला बन गई है। उनका कार्यकाल आठ साल होगा, जिसमें चार साल का विस्तार भी शामिल है।

आईओसी अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद कोवेंट्री ने ओलंपिक आंदोलन की प्रशंसा करते हुए इसे ‘प्रेरणा देने वाला मंच, जीवन बदलने वाला मंच और उम्मीद लाने वाला मंच’ बताया।

उन्होंने कहा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि 1992 में जब मेरा सपना था कि मैं ओलंपिक खेलों में जाऊं और जिम्बाब्वे के लिए स्वर्ण पदक जीतूं, तो मैं आप सभी के साथ यहां खड़ी हूं और दुनिया भर के युवाओं के उन सपनों को साकार कर पाऊंगी।”

20 मार्च को 144वें आईओसी सत्र के दौरान पहले दौर के निर्णायक मतदान में कोवेंट्री ने अध्यक्ष चुना गया था। मतदान में कोवेंट्री को 97 मतों में से 49 मत प्राप्त हुए थे उन्होंने छह अन्य उम्मीदवारों को हराया।

जिम्बाब्वे के लिए दो स्वर्ण सहित सात बार ओलंपिक पदक जीतने वाली कोवेंट्री अफ्रीका की सबसे सम्मानित एथलीटों में से एक हैं। वह 2013 से आईओसी सदस्य हैं और इससे पहले आईओसी एथलीट आयोग की अध्यक्षता कर चुकी हैं।

Next Post

‘आंखों की गुस्ताखियां’ के टाइटल ट्रैक में शनाया कपूर ने चुराया सबका दिल!

Tue Jun 24 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री शनाया कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के टाइटल ट्रैक में सबका दिल चुरा लिया। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री अपनी शुरूआत कर रही है। इस फिल्म में वह विक्रंत मैसी के […]

You May Like