कलेक्टर एसपी के साथ वोट से बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे त्योंथर विधायक 

रीवा,  जिले के त्योंथर मे भारी बारिश के चलते त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी मिलते ही विधायक सिद्धार्थ तिवारी भोपाल प्रवास बीच में ही छोड़कर त्योंथर पहुंचे व लगातार क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर प्रभावित नागरिकों से मिलकर बताया कि चिंता न करें दुख की इस घड़ी में वो उनके साथ हैं।शुक्रवार को भी विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरु करण सिंह के साथ वोट से बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे व बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित लोगों से मिलकर कर बाढ़ से हुए नुकसान कीजानकारी ली। सिद्धार्थ तिवारी ने विभिन्न राहत कैंपों में पहुंचकर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा राहत कैंपों में शरण लिए प्रभावित नागरिकों से भेंट कर हाल जाना।उन्होंने लोगों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह निश्चित रूप से कठिन समय है,लेकिन सभी धैर्य रखें। ईश्वर की कृपा से जल्द ही परिस्थितियां सामान्य होंगी। और जितना भी नुकसान हुआ है, उसका सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा।विधायक ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित नागरिकों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि एवं अन्य शासकीय सहायता उपलब्ध हो, इसके लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावित परिवारों को राहत और सहायता दिलाने में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।मौके पर मौजूद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को विधायक श्री तिवारी ने पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में नागरिकों के सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी है।किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

Next Post

शिक्षिका को तनाव के चलते आया साइलेंट अटैक, हुई मौत

Fri Aug 21 , 2026
शिवपुरी। जिले के पिछोर विधानसभा मे आने वाले भौंती कस्बे मे निवास करने वाली पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भौंती मे पदस्थ 54 वर्षीय शिक्षिका सविता जैन का अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत साइलेंट अटैक के कारण हुई, शिक्षको का कहना है कि […]

You May Like