जबलपुर: बीना और आगासौद स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए दोनों स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम चल रहा है। 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक होने वाले प्री-एनआई और एनआई कार्य के चलते रेल यातायात पर असर पड़ेगा। इसके तहत ललितपुर-बीना और बीना-ललितपुर मेमू, बीना-कटनी मुड़वारा और कटनी मुड़वारा-बीना मेमू, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन और वापसी श्रीधाम एक्सप्रेस, बीना-रूठियाई व रूठियाई-बीना मेमू, भोपाल-ग्वालियर व ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी, ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु व वापसी एक्सप्रेस, रानी कमलापति-संतरागाछी व वापसी हमसफर, भोपाल-दमोह व वापसी राज्यरानी तथा भोपाल-खजुराहो व वापसी महामना एक्सप्रेस को अलग-अलग तिथियों में निरस्त किया गया है।
वहीं कटनी-बीना और बीना-कटनी मेमू, कोटा-बीना व बीना-कोटा मेमू, भोपाल-बिलासपुर व वापसी एक्सप्रेस, भोपाल-बीना मेमू, बीना-भोपाल मेमू समेत कई ट्रेनों को बीना के बजाय खुरई, महादेवखेड़ी, मुंगावली, बीना मालखेड़ी और मंडीबमौरा से शॉर्ट टर्मिनेट या ओरिजिनेट किया जाएगा। नई दिल्ली-रानी कमलापति और रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी 15 अक्टूबर को ललितपुर से शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होगी। इसके अलावा ग्वालियर-बीना, बीना-दमोह, दमोह-बीना, बीना-ग्वालियर सवारी और नागदा-बीना, बीना-नागदा ट्रेनों के गंतव्य/प्रारंभिक स्टेशन में बदलाव किया गया है। रेलवे का कहना है कि तीसरी लाइन जुड़ने के बाद परिचालन क्षमता बढ़ेगी और ट्रेनों के संचालन में सुगमता आएगी। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और बदले हुए स्टेशन की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
