मुंबई, 15 मार्च (वार्ता) विदेशी मुद्रा भंडार में 06 मार्च को समाप्त सप्ताह 11.683 अरब डॉलर की गिरावट रही और सप्ताहांत पर यह 716.81 अरब डॉलर रहा।
रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 9.88 अरब डॉलर बढ़कर 563.245 अरब रुपये रह गयी। इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा जापानी येन, ब्रितानी पाउंड और यूरो शामिल हैं जिनके मूल्य का निर्धारण डॉलर के मुकाबले उनके संदर्भ दर से होता है। स्वर्ण भंडार में 1.612 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गयी और यह 06 मार्च को 130.017 अरब डॉलर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 4.5 करोड़ डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 14.6 करोड़ डॉलर घटकर क्रमशः 4.828 अरब डॉलर और 18.72 अरब डॉलर पर रहे।
Next Post
शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4,48,478 करोड़ रुपये घटा
Sun Mar 15 , 2026
मुंबई, 15 मार्च (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही बड़ी गिरावट से बीएसई की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 4,48,478 करोड़ रुपये कम हो गया है। बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक 89,306 करोड़ रुपये का साप्ताहिक नुकसान सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक […]

You May Like
-
2 months ago
सिंगरौली में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस
-
7 months ago
गंभीर डेम लबालब, गेट खोला गया
-
2 months ago
चार थानों का बल लगाकर सख्ती से हटाए बेजा कब्जे
