बिलपांक पुलिस ने पकड़ी सवा दो लाख की ड्रग

रतलाम।पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसने हल्की फिरोजी रंग की टीशर्ट व नीले रंग का लोवर पहना हुआ होकर रंग गोरा एवं दुबला पतला है जिसके पास अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए है जो पुलिस सहायता केन्द्र सातरुण्डा के पास खडा होकर कही जाने वाला है । यदि तत्काल दबिश दी जाने पर उसे एमडीएमए सहित पकडा जा सकता है देर करने पर उसके निकल जाने की पुर्ण संभावना है । मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सातरुण्डा पर मुखबिर के बताए हुलिए का व्यक्ति दिखाई दिया । जो पुलिस को देखकर वहां से जल्दी जल्दी जाने लगा। जिस पर पुर्ण शंका होने से हमराह फोर्स व पंचान की मदद से घेराबंदी कर रोककर नाम पता पूछते उसने अपना नाम सुरेश पिता किसनाराम बिश्नोई उम्र 32 साल निवासी ग्राम पुर तहसील सांचोर जिला जालोर राजस्थान का होना बताया । संदेही सुरेश बिश्नोई की तलाशी लेते उसके द्वारा पहनी हुई लोवर पेंट की दाहिनी जेब के अंदर एक सफेद पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में 72 ग्राम अवैध मादक पदार्थ मैडम मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया।

उक्त मादक पदार्थ एमडीएमए को अपने पास रखने व लाने ले जाने के संबंध में वैध लायसेंस कागजात आदि का पूछते नही होना बताया। आरोपी सुरेश पिता किसनाराम बिश्नोई का कृत्य धारा 8/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध होने से आरोपी सुरेश बिश्नोई को उसके गिरफ्तार किया गया। आरोपी सुरेश बिश्नोई के विरूद्ध पृथक से धारा 8/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।आरोपी को पी.आर. लेकर आरोपी से उक्त अवैध मादक पदार्थ कहा से लाने व किसे बेचने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Next Post

नाग-नागिन का प्रेम मिलन बना आकर्षण का केंद्र, न्यायालय परिसर में दिखा अद्भुत नजारा

Tue Jul 15 , 2025
अनूपपुर। सावन मास की पावन बेला में जिला सत्र न्यायालय परिसर अनूपपुर में मंगलवार की सुबह नाग-नागिन के अद्भुत प्रेम मिलन का नजारा देखने को मिला। यह दृश्य इतना दुर्लभ और आकर्षक था कि न्यायालय परिसर में उपस्थित कर्मचारी ही नहीं, बल्कि आसपास से बड़ी संख्या में लोग मौके पर […]

You May Like