पचमढ़ी कैबिनेट बैठक कल: राजा भभूत सिंह के नाम पर होगा बाल उद्यान

नर्मदापुरम। पचमढ़ी में आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक के अंतर्गत लोकार्पण, शिलान्यास एवं अन्य विविध कार्यक्रम प्रस्तावित है। इन कार्यों के अंतर्गत पचमढ़ी शहर में जटा शंकर, पांडव केव पर महिलाओं द्वारा संचालित पिंक टायलेट लांच, मुख्य मार्ग पाथवे, पचमढ़ी प्रवेश द्वार सौंदर्यीकरण, धूपगड़ पर जल व्यवस्था एवं पर्यटक सुविधाओं का लोकार्पण किया जाना है। हांडी खो आदि पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की सुविधा विस्तार कार्य का शिलान्यास तथा M.I.C.E योजनांतर्गत म.प्र पर्यटन विभाग की होटलों में कम्युनिटी सेंटर, होमस्टे, नर्सरी आदि का शिलान्यास कार्य किया जाएगा। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण पचमढ़ी द्वारा विकसित बाल उद्यान की रिक्त भूमि पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण प्रस्तावित है। इसके तहत फलदार एवं औषधि युक्त पौधे लगाये जाना है। वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ 03 जून 2025 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के कर कमलों से किया जा रहा है। इससे पर्यावरण के संरक्षण की दृष्टि से इस उद्यान की महत्वपूर्ण भूमिका विस्तापित होगी। भविष्य में उक्त उद्यान में बच्चों के लिये आधुनिक झूलों एवं खेल-कूद की सुविधाओं के साथ-साथ नवीन विकास कार्य किया जाना भी प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा इस उद्यान का नाम क्षेत्र के महान स्वतंत्रता सेनानी राजा भभूत सिंह के नाम से किया जा रहा है।

Next Post

VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन,अजय लाल पर देशद्रोह का मामला दर्ज करो 

Mon Jun 2 , 2025
दमोह. विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत जिला अध्यक्ष अजय खत्री, जिला मंत्री शंभू विश्वकर्मा, विभाग मंत्री नरेंद्र जैन, जिला संयोजक गोलू चौबे के नेतृत्व में समस्त विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने एकजुट होकर सोमवार दोपहर अस्पताल चौराहा पर एकत्रित होकर विदेश में भारत की छवि खराब करने और दुषप्रचार […]

You May Like

मनोरंजन