कांग्रेस का आज होगा संविधान सत्याग्रह उपवास आंदोलन

ग्वालियर। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे प्रदेश स्तरीय संविधान सत्याग्रह आंदोलन के अंतर्गत आज 25 जून को सूर्य नमस्कार तिराहा पर प्रातः 11 से शाम 5 बजे तक शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में संविधान सत्याग्रह उपवास आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के आंदोलन में मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मप्र कांग्रेस पर्यवेक्षक हरीश चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, प्रदेश एवं ग्वालियर चंबल संभाग के अनेक काँग्रेसजन उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने समस्त कांग्रेसजनो से कहा कि कांग्रेस के संविधान सत्याग्रह उपवास आंदोलन को सफल बनाना और इस महान अभियान से आमजन को जोड़कर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होना है। बाबा साहब न केवल भारत के संविधान निर्माता थे, बल्कि वे समाज सुधारक, मानवाधिकारों के प्रहरी, और वंचितों के मसीहा थे। उन्होंने हमें एक ऐसा संविधान दिया, जिसमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मूल्य संजोए गए हैं। उस महान आत्मा को न्यायपालिका के सबसे ऊँचे मंदिर ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में स्थान मिलना सिर्फ एक सम्मान की बात नहीं, बल्कि यह एक संवैधानिक कर्तव्य है। सब मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से, पूरे अनुशासन और आत्मबल के साथ इस संविधान सत्याग्रह को ऐतिहासिक बनाएं।

 

 

Next Post

मानपुर-ढोढर के बीच पुलिया डूबी, 5 गांवों का सड़क संपर्क टूटा

Wed Jun 25 , 2025
श्योपुर। जिले में नदी में पानी बढ़ने से मानपुर और ढोढर के बीच की पुलिया डूब गई। इससे दोनों क्षेत्रों का सड़क संपर्क टूट गया है। तेज बारिश को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। पुलिया डूबने से काशीपुर, बालापुरा, हीरापुर, अल्लापुर सहित कई गांवों का जिला मुख्यालय […]

You May Like