शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4,48,478 करोड़ रुपये घटा

मुंबई, 15 मार्च (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही बड़ी गिरावट से बीएसई की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 4,48,478 करोड़ रुपये कम हो गया है। बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक 89,306 करोड़ रुपये का साप्ताहिक नुकसान सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक को हुआ। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के एमकैप में 61,715 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस में 59,082 करोड़ रुपये की गिरावट रही।

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी टीसीएस को इस मामले में 53,314 करोड़ रुपये और निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक को 42,205 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 38,689 करोड़ रुपये और विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का 33,290 करोड़ रुपये घट गया है।

सार्वजनिक बीमा कंपनी एलआईसी का एमकैप 31,245 करोड़ रुपये और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस का 24,230.96 करोड़ रुपये कम हुआ। एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनीलिवर के एमकैप में 15,402 करोड़ रुपये की गिरावट रही। बाजार पूंजीकरण के मामले में 18,68,293 करोड़ रुपये के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। एचडीएफसी बैंक 12,57,392 करोड़ के साथ दूसरे और एयरटेल 10,28,432 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर रही।

Next Post

डेनिल मेदवेदेव और जैनिक सिनर के बीच होगी इंडियन वेल्स की खिताबी भिड़ंत

Sun Mar 15 , 2026
कैलिफोर्निया, 15 मार्च (वार्ता) रूस के दिग्गज खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव और इटली के टेनिस स्टार जैनिक सिनर के बीच इंडियन वेल्स का खिताबी मुकाबला खेला जायेगा। डेनिल मेदवेदेव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दुनिया के नंबर एक कार्लोस अल्काराज को हराकर इंडियन वेल्स के फाइनल में जगह बना […]

You May Like