सीधी। शासकीय महाविद्यालय मझौली के सामने शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार में जा रही एक बाइक के बेकाबू होकर सडक़ किनारे दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान मड़वास निवासी शोभित केवट 25 वर्ष एवं कृष्णकुमार केवट 29 वर्ष बाइक से मड़वास से मझौली की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक काफी तेज रफ्तार में जा रही थी। कॉलेज के सामने अचानक कुछ छात्राएं सडक़ पार करने लगीं जिनको बचाने के प्रयास में बाइक बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनो युवकों के सिर और हांथ में गंभीर चोंटे आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के पश्चात घायलों को सीधी रेफर कर दिया गया।
