दतिया:इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा में घर के बाहर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते एक दूसरे के बीच लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायल इंदरगढ़ थाना पहुंचे और क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई। ग्राम पचोखरा में हरनाथ झा के मकान के सामने डीजे बज रहा था।
फरियादी गोलू उर्फ गोविंद सिंह जाट ने बताया वह हरनाथ झा के घर के सामने से निकला तो हरनाथ के लड़के पुरुषोत्तम गालियां देने लगा। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। विवाद पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे की मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में गोविंद पुत्र निहाल सिंह जाट, उसका भाई अभिषेक 25 एवं दूसरे पक्ष से हरनाथ 55 पुत्र मातादीन, उसका लड़का पुरुषोत्तम, भाई दिनेश और लड़की लक्ष्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
