बस का इंतजार कर रहे युवकों को कार ने कुचला

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत लोहारी के पास बस का इंतजार कर रहे तीन युवकों को कार ने कुचल दिया। हादसे में तीनों को चोटें आ गई। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मोह. हसन 49 वर्ष निवासी धनवंतरी नगर संजीवनी नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि साथी अब्दुल हकीम, मोह. हैदर एवं सैयद सिंदर अली व सतीष कुमार प्रजापति के साथ जबलपुर जाने के लिये लोहारी के पास रोड किनारे खडे होकर बस का इंतजार कर रहे थे ।

दोपहर 2 बजे कार क्रमांक डी.एल. 3सीए जेड 7572 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये रोड के किनारे खडे उसके साथ अब्दुल हकीम, मोह.हैदर व संतोष प्रजापति को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे तीनों रोड पर गिर गये। तीनो को हाथ पैर सिर कमर एवं शरीर मे चोटे आ गयी।

Next Post

कैमरे लगवाने पर दुकानदार से मारपीट

Wed Mar 25 , 2026
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत सोनपुर में कैमरे लगवाने पर दुकान संचालक के साथ बदमाशों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शिवदयाल साहू 59 वर्ष निवासी सोनपुर बाजार मोहल्ला सोनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घर में […]

You May Like