जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत सोनपुर में कैमरे लगवाने पर दुकान संचालक के साथ बदमाशों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक शिवदयाल साहू 59 वर्ष निवासी सोनपुर बाजार मोहल्ला सोनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घर में स्टेशनरी की दुकान चलाता है.
मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे सोनपुर में अपने घर की दुकान में सीसीटीव्ही कैमरा लगवा रहा था उसी समय घर के बाजू में रहने वाला राजकुमार यादव, ऋषि यादव, आकर बोले कि यहां कैमरा क्यों लगवा रहे हो तो उसने कहा कि अपनी दुकान में सुरक्षा के लिये कैमरा लगवा रहा हूॅ इसी बात पर दोनों उसके साथ विवाद कर मारपीट करने लगे जिससे उसे चोटें आ गई
