सलमान खान स्टारर ‘मातृभूमि – मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ हुआ रिलीज़

मुंबई,10 अप्रैल (वार्ता) सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक ने अपनी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ रिलीज कर दिया है। ज़ैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया यह गाना युद्ध की अफरा-तफरी के बीच पनपते खूबसूरत प्यार को बखूबी दिखाता है।सोशल मीडिया पर इस गाने को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘मेरा जी नहीं भरा’ एक प्यारा सा रोमांटिक गाना है जो फिल्म की कहानी में भावनाओं का एक नया मोड़ लेकर आता है। इसके विजुअल्स आँखों को सुकून देने वाले हैं और बैकग्राउंड्स काफी शानदार हैं, जो लीड जोड़ी की केमिस्ट्री को और भी निखारते हैं और फिल्म की दुनिया में एक इमोशनल गहराई जोड़ते हैं।

श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा इस दिल छू लेने वाले गाने के लिए साथ आए हैं। इस ट्रैक को शमीर टंडन और कुमार गौरव सिंह ने कंपोज़ किया है, जबकि इसके बोल विश्वदीप ज़ीस्त ने लिखे हैं। शबीना खान की कोरियोग्राफी इस गाने में एक अलग ही खूबसूरती और ग्रेस जोड़ती है। ‘फर्रे’ और ‘क्लास’ व ‘स्ट्रेंज सिटी’ जैसी ओटीटी सीरीज़ के लिए पहचाने जाने वाले ज़ैन इस रोल के साथ अपनी वर्सेटिलिटी (बहुमुखी प्रतिभा) दिखा रहे हैं। वहीं, अभिश्री सेन इस फिल्म के साथ एक प्रॉमिसिंग डेब्यू कर रही हैं। यह गाना न केवल ‘मातृभूमि’ में रोमांस का तड़का लगाता है, बल्कि मुश्किल हालातों में प्यार और इंसानियत ढूंढने की इसकी थीम को भी पूरा करता है। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’, बहादुरी, बलिदान और हिम्मत की एक सच्ची कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Next Post

सुपरस्टार अक्षय कुमार ने याद किए अपने संघर्ष के पुराने दिन, काम की तलाश में सुभाष घई के ऑफिस के बाहर घंटों करते थे इंतजार, अर्चना पूरन सिंह ने खोला अपना बड़ा राज

Fri Apr 10 , 2026
मुंबई | बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने हाल ही में एक शो के दौरान अपने करियर के शुरुआती संघर्षों पर खुलकर बात की। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि एक दौर ऐसा भी था जब वे और अभिनेता परमीत सेठी साथ मिलकर काम की तलाश में […]

You May Like