पीएम आवास के हितग्राहियों का रद्द होगा आवंटन: सविता

सिंगरौली। ननि आयुक्त सविता प्रधान ने कहा कि नपानि अंतर्गत पीएम आवास योजना एएचपी घटक के तहत गनियारी में निर्मित ईडब्ल्यूएस आवास के ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा अपने आवासो को किराये पर दिया गया है या अपने आवास में विगत कई माह से निवासरत नहीं है, उनका यह कृत्य शासन के निर्देशों एवं नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

ननि द्वारा शीघ्र ही ऐसे हितग्राहियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी तथा उनका आवास निरस्त किया जाकर जमा की गई राशि राजसात कर ली जाऐगी। विभिन्न स्त्रोतो के माध्यम से आयुक्त को इस आशय की जानकारी मिल रही थी कि गनियारी में नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री आवास जिन हितग्राहियों को आवंटित किया गया है, स्वयं वे आवास में न रहकर दूसरे व्यक्तियों को किराये पर दे दिया गया है या आवास कई महिनों से बंद पड़े हैं। उक्त जानकारी गंभीरता पूर्वक लेते हुये निगमायुक्त के द्वारा आवास का जॉच कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि एक सप्ताह में आवास की जॉच पूर्ण कर अवगत कराये, ताकि संबंधितो के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।

 

 

Next Post

टीटीई पर बैठी इंक्वायरी, किए गए निलंबित

Fri Nov 7 , 2025
जबलपुर । विगत दिनों दिल्ली से जबलपुर के बीच चलने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस में यात्रियों से अवैध राशि वसूले जाने के मामले में पकड़े गए टीटीई बैगानंद श्रीवास्तव और सुनील कुशवाहा पर रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार विजिलेंस जांच रिपोर्ट के आधार पर […]

You May Like