टीटीई पर बैठी इंक्वायरी, किए गए निलंबित

जबलपुर । विगत दिनों दिल्ली से जबलपुर के बीच चलने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस में यात्रियों से अवैध राशि वसूले जाने के मामले में पकड़े गए टीटीई बैगानंद श्रीवास्तव और सुनील कुशवाहा पर रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार विजिलेंस जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों टीटीई को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ इंक्वायरी शुरू कर दी गई है। विजिलेंस टीम ने जांच के दौरान दोनों टीटीई के कब्जे से कुल 20 हजार रुपए अतिरिक्त राशि जब्त की थी, जो यात्रियों से बिना रसीद दिए वसूले गए थे।

विजिलेंस से आएगी रिपोर्ट

रेलवे विभाग के जानकारों से मिली सूचना के अनुसार आरोपी दोनों टीटीई पर विजिलेंस द्वारा कार्रवाई की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट जल्द ही संबंधित कार्यालय को भेजी जाएगी। वही वसूली से जुड़े सारे दस्तावेज और सबूत विजिलेंस द्वारा रेलवे प्रशासन को सौंपे गए है।

ये है मामला

मालूम हो कि गत 6 नवंबर को आरोपी दोनों टीटीई की ड्यूटी गोंडवाना एक्सप्रेस में दिल्ली से जबलपुर के बीच लगी थी। विजिलेंस की सर्चिग में टीटीई बैगानंद श्रीवास्तव के पास से 13,500 रुपए और टीटीई सुनील कुशवाहा के पास से 7,500 रुपए बरामद हुए थे। पूछताछ में दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके थे। इसके बाद दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जिसके बाद वाणिज्य विभाग ने कार्रवाई की थी।

 

Next Post

विवाद खत्म, विनय जैन व ऊषा चौहान ने एक दूसरे को बहन-भाई बताया

Fri Nov 7 , 2025
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विनय जैन और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ऊषा चौहान का विवाद अंततः पार्टी नेताओं की मौजूदगी में सहजता से हल हो गया। विनय जैन ने ऊषा चौहान को अपनी बड़ी बहन बताया और वहीं ऊषा चौहान ने विनय जैन को […]

You May Like

मनोरंजन