मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले योगी ने की पूजा-अर्चना

वाराणसी, 24 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सुबह की शुरुआत वाराणसी में आध्यात्मिक प्रवास से की, जहां उन्होंने लोगों की खुशहाली के लिए पवित्र काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना की।

इसके बाद वे संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्रोच्चार और वैदिक अनुष्ठानों के बीच भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की तथा गहरी श्रद्धा के साथ पारंपरिक आरती में भाग लिया।

योगी ने वाराणसी की अपनी दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत ‘काशी के कोतवाल’ कहे जाने वाले काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन से की। आज अपने आध्यात्मिक कार्यक्रमों को जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भोर में काशी विश्वनाथ धाम के गर्भगृह पहुंचे। पवित्र षोडशोपचार पूजा करते हुए उन्होंने राज्य में शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

गौरतलब है कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज होटल ताज में होनी है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई हिस्सा लेंगे।

Next Post

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन जिंदा जले

Tue Jun 24 , 2025
बालाघाट। बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोग जिंदा जल गए। हादसा लांजी थाना इलाके में मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे हुआ। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे और बाइक से देवलगांव के दुर्गा मंदिर जा रहे थे। मृतकों की पहचान सर्रा निवासी सेवकराम पांचे […]

You May Like