छत्तीसगढ़ में इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर 31 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सात नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में डीवीसीएम ममता भी शामिल हैं। इनमें तीन नक्सलियों पर आठ-आठ लाख रुपये के इनाम घोषित किया है।

सूत्रों के अनुसार नक्सलियों ने शुक्रवार को कांकेर पुलिस अधीक्षक और डीआईजी अमित तुकाराम काम्बले के समक्ष सातों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। डीआईजी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों के उत्तर बस्तर डिवीजन के अंतर्गत परतापुर, रावघाट एरिया कमेटी/गढ़चिरौली डिवीजन में सक्रिय सात सीनियर डीवीसीएम इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में तीन नक्सली पर आठ-आठ लाख रुपये के ईनाम रखा गया था। जो पहले से ही सुरक्षा बलों के निशाने पर थे। इन नक्सलियों में से कई प्रमुख अपराधों और सुरक्षा बलों पर हमलों में शामिल रहे हैं।

 

Next Post

रेत माफिया का कलेक्टर की गाड़ी पर पथराव, हवाई फायर से खदेड़े बदमाश

Fri Jan 31 , 2025
भिंड, 31 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिला कलेक्टर के वाहन को रेत माफिया ने अपना निशाना बनाने की कोशिश की, जिसके बाद कलेक्टर के सुरक्षाकर्मियों ने हवाई फायर कर बदमाशों को खदेड़ा और कलेक्टर को वहां से सुरक्षित निकाला। ऊमरी पुलिस के अनुसार कल देर रात के इस मामले […]

You May Like