नकली शराब फैक्ट्री पर सियासत: पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कांग्रेस विधायक पर लगाए संरक्षण के आरोप

भोपाल: रायसेन जिले के सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के चांदौड़ा गांव में पकड़ी गई नकली शराब फैक्ट्री को लेकर राजनीति तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने मीडिया से चर्चा में आरोप लगाया कि यह फैक्ट्री कांग्रेस विधायक व रायसेन जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल के संरक्षण में संचालित हो रही थी। उन्होंने कहा कि यदि आबकारी विभाग और पुलिस कांग्रेस विधायक से जुड़े मोबाइल नंबरों की जांच करें तो संरक्षण देने वालों के नाम सामने आ जाएंगे।

रामपाल सिंह ने इसे संगठित आपराधिक नेटवर्क बताते हुए कहा कि नकली शराब जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है और बिना राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और इसी के तहत इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। इस दौरान रायसेन जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

Next Post

विपक्ष के भारी विरोध के बीच वीबी जीरामजी विधेयक लोकसभा में पारित

Thu Dec 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता) ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार देने वाली दो दशक पुरानी महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह लेने वाले “विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी -जी राम-जी (विकसित भारत जी राम जी) विधेयक 2025” को लोकसभा ने विपक्षी […]

You May Like