
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
केंद्रीय मंत्री शेखावत भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देगा और निवेश के नए अवसर खोलेगा।
