पटवारी शिखा शर्मा आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार, जेल भेजा गया

बनखेड़ी। बनखेड़ी में शासकीय क्वार्टर में महिला पटवारी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद मृतिका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में यह सामने आया कि मृतिका को उसके पति रामकृष्ण शुक्ला द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
थाना प्रभारी विजय सनस ने प्रेस नोट जारी करके बताया कि 29 सितंबर को मृतिका शिखा शुक्ला ने अपने शासकीय क्वार्टर के कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच और आस-पास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पाया कि मृतिका शिखा शर्मा शुक्ला का पति रामकृष्ण शुक्ला, मृतिका को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस की विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि पति की इसी प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित किए जाने के कारण मृतिका ने आत्मघाती कदम उठाया।
जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद थाना बनखेड़ी पुलिस ने आरोपी रामकृष्ण शुक्ला पिता स्व. तुलसीराम शुक्ला निवासी ग्राम बाचावानी, थाना बनखेड़ी, जिला नर्मदापुरम के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया।
मामला पंजीबद्ध करने के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामकृष्ण शुक्ला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया , जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस अब इस मामले में आगे की विस्तृत विवेचना कर रही है।

Next Post

Bhel में 42 इंजीनियर प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण शुरू

Sat Oct 11 , 2025
भोपाल: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा दक्षता–2025 के तहत 42 नव नियुक्त इंजीनियर प्रशिक्षुओं (ईटी) के लिए 60 दिवसीय कॉमन इंडक्शन लर्निंग (सीआईएल–एम3) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ये प्रशिक्षु पावर सेक्टर के पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों के साथ-साथ सीएफएफपी […]

You May Like