Bhel में 42 इंजीनियर प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण शुरू

भोपाल: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा दक्षता–2025 के तहत 42 नव नियुक्त इंजीनियर प्रशिक्षुओं (ईटी) के लिए 60 दिवसीय कॉमन इंडक्शन लर्निंग (सीआईएल–एम3) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ये प्रशिक्षु पावर सेक्टर के पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों के साथ-साथ सीएफएफपी हरिद्वार और एचईपी भोपाल इकाइयों से संबंधित हैं।

इस अवसर पर एचईपी–बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख प्रदीप कुमार उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में प्रशिक्षुओं को कठिन अखिल भारतीय चयन प्रक्रिया में सफलता के लिए बधाई दी और सीओपी–21 के बाद के दौर में बीएचईएल के सशक्त प्रदर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत नवीकरणीय ऊर्जा प्रतिबद्धताओं और आवश्यक तापीय क्षमता विस्तार के बीच संतुलन बनाए रखते हुए ₹2 लाख करोड़ से अधिक की मजबूत ऑर्डर बुक हासिल कर चुका है।

टी.यू. सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन प्रबंधन) ने नए प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए उन्हें व्यापक दृष्टिकोण अपनाने, टीमवर्क की भावना विकसित करने और प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देने की सलाह दी। कार्यक्रम में शंकर नारायण, महाप्रबंधक (कॉर्पोरेट लर्निंग एंड डेवलपमेंट) के साथ एक ऑनलाइन सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने सतत सीखने और कॉर्पोरेट तत्परता के महत्व पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन तरुण कुमार कौशिक, प्रबंधक (मानव संसाधन विकास) ने किया।

Next Post

अस्पताल के शौचालय में मिला वृद्ध का शव

Sat Oct 11 , 2025
टीकमगढ़। मुख्यालय पर स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय की सुरक्षा पर आए दिन उंगलियां उठने लगी हैं। बीते दिनों एक नवजात शिशु मिलने से जिला अस्पताल प्रबंधन पर लोगों ने सवाल खड़े किए थे जिसमें पुलिस ने संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनसे पूछतांछ की थी। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ […]

You May Like