अस्पताल के शौचालय में मिला वृद्ध का शव

टीकमगढ़। मुख्यालय पर स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय की सुरक्षा पर आए दिन उंगलियां उठने लगी हैं। बीते दिनों एक नवजात शिशु मिलने से जिला अस्पताल प्रबंधन पर लोगों ने सवाल खड़े किए थे जिसमें पुलिस ने संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनसे पूछतांछ की थी। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ और शनिवार को जिला चिकित्सालय के शौचालय में एक अधेड़ का शव मिलने से एक बार फिर जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल शनिवार को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के पास स्थित शौंचालय में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी का माहौल देखने को मिला है। इस घटनाक्रम को लेकर जिला चिकित्सालय में उपचार ले रहे मरीजों से लेकर उनके परिजन और अस्पताल के कर्मचारी तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

इस घटनाक्रम की सूचना पर तत्काल ड्यूटी डॉक्टर स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को उठाकर उसकी जांच कराई तो पता लगा कि संबंधित की मौत हो चुकी है। मृतक की पहचान अस्पताल में मौजूद लोगों से कराई गई लेकिन किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। डॉक्टरों और वार्ड बॉय की मदद से शव को शौचालय से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमॉर्टम रूम में शिनाख्त के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतक की पहचान करने और घटना की जांच में जुट हुई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास करती रही। मुख्यालय पर स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय की सुरक्षा पर आए दिन उंगलियां उठने लगी हैं। बीते दिनों एक नवजात शिशु मिलने से जिला अस्पताल प्रबंधन पर लोगों ने सवाल खड़े किए थे जिसमें पुलिस ने संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनसे पूछतांछ की थी। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ और शनिवार को जिला चिकित्सालय के शौंचालय में एक अधेड़ का शव मिलने से एक बार फिर जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल इन दिनों मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है जिसके चलते मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में अस्पताल की लापरवाही भी आए दिन सामने आ रहीं है। यहां उपचार लेने वाले मरीज बताते हैं कि अस्पताल में चिकित्सक समय से नहीं आते हैं।

Next Post

विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन

Sat Oct 11 , 2025
करनवास। करनवास स्थित उमा विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय व्हॉलीवाल प्रतियोगिता में चयन किया है. छात्रा प्रिया राव, चंचल कारपेंटर का 19 वर्ष बालिका वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है. 19 वर्ष बालक वर्ग में वीरेंद्र गुर्जर एवं जाहिद शेख का चयन हुआ है, […]

You May Like