सिंगरौली: बैढ़न विकासखंड के धुम्माटोला धनहरा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर बच्चों से मारपीट व अभद्रता के आरोप लगे हैं। शिकायत पर कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने तत्काल डीपीसी आरएल शुक्ला को विद्यालय भेजकर जांच कराई। निरीक्षण में शिक्षक दुरेश प्रसाद विश्वकर्मा दोपहर तीन बजे गैरहाजिर मिले।
विद्यालय में एमडीएम में मेन्यू का पालन नहीं किया जा रहा था, बच्चों को केवल चावल-आलू की सब्जी मिली। पीएलएन समय चक्र, अभ्यास कार्य व आकस्मिक निधि का उपयोग भी नहीं पाया गया। जुलाई माह की उपस्थिति पंजी में नाम और हस्ताक्षर दर्ज नहीं थे। डीपीसी ने जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंप दिया है।
