जिला पंचायत सतना की दो ग्राम पंचायतें आईएसओ प्रमाणित

सतना :जिला पंचायत सतना की दो ग्राम पंचायतों ने गुणवत्ता एवं बेहतर सेवा व्यवस्था के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सतना जिले के जनपद पंचायत मझगवां की ग्राम पंचायत अमिरिती और मैहर जिले के जनपद पंचायत रामनगर की ग्राम पंचायत गंजास को पंचायत आएसओ प्रमाणित होने पर पंचायत प्रतिनिधि और पंचायत सचिव को सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि के लिए जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह ने दोनों ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को आएसओ प्रमाण पत्र एवं श्री गणेश प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने ग्राम पंचायतों द्वारा बेहतर कार्यालयीन व्यवस्था एवं आमजन को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर रामनगर सीईओ भारती दीक्षित, उपयंत्री साधना सिंह, गंजास ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती उषा बिनू पटेल, सचिव अशोक मिश्रा तथा अमिरिती ग्राम पंचायत के सरपंच दिलीप त्रिपाठी एवं सचिव हीरामणि अग्निहोत्री उपस्थित रहे।

Next Post

गौवंश के मुंह पर तार की बेड़ियां, मंदिर पहुंचा बेजुबान

Tue Sep 15 , 2026
सिंगरौली: जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत झखरावल के महदेईयां स्थित भोलेनाथ मंदिर के पास सोमवार को गौवंश के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया। गौवंश का मुंह तार से बंधा हुआ था और वह इसी हालत में मंदिर परिसर के आसपास भटक रहा था। मुंह पर तार बंधे […]

You May Like