महिला को कीड़े ने काटा, अस्पताल में मृत्यु

शिवपुरी, 10 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के भोंती थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में एक महिला की कथित तौर पर मधुमक्खी के काटने के कारण मृत्यु का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामकुअर लोधी (46) नाम की महिला रविवार रात को अपने खेत पर खाना खा रही थी। उसी समय कथित तौर पर मधुमक्खी ने उसे जीभ में काट लिया। इसके बाद उसके गले में सूजन आ गयी। उसे इलाज के लिए मानपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे शिवपुरी जिला अस्पताल भेज दिया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।

Next Post

शिविर में लापरवाही के मामले में पांच निलंबित

Mon Feb 10 , 2025
शिवपुरी, 10 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर के बाद कथित तौर पर शिकायतकर्ताओं के आवेदन डस्टबिन में डालने संबंधी मामला सोशल मीडिया में सामने आने के बाद इस सिलसिले में पांच लोगों को […]

You May Like