नाबालिग छात्रा ने घर के कमरे में लगाई फांसी,माता-पिता के तलाक से थी तनाव में

भोपाल: राजधानी में एक नाबालिग छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार ओम नगर कॉलोनी लालघाटी की रहवासी 14 वर्षीय छात्रा रेचल खुशलानी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. छात्रा अपने घर के पास के ही स्कूल में पढ़ाई करती थी. इन दिनों वह अपने माता-पिता के तलाक को लेकर परेशान रहती थी. घटना की जानकारी मिलने पर कोहेफिजा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है.

पुलिस के अनुसार स्थानीय करोबारी जितेंद्र खुशलानी की बेटी रेचल ने घर में आत्महत्या कर ली है. जितेन्द्र और उनकी पत्नी का तलाक हो चुका है. छात्रा अपने पिता और दादा-दादी के साथ रहती थी. घर में उसके लिए अलग से कमरा पिता ने तैयार कराया था. रविवार को रोज की तरह उसके पिता सुबह अपने काम से निकल गए थे.

देर शाम को जब दादा-दादी ने रेचल को आवाज लगाई और उसने कोई जवाब नहीं दिया, तो सभी रेचल के कमरे में पहुंचे जहां वह फंदा लगा झूल चुकी थी. आनन-फानन में परिजन रेचल को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. रेचल के दादा ने पुलिस को बताया कि माता-पिता के अलग हो जाने से वह इन दिनों तनाव में थी. जिसकी वजह से उसने यह भयावह कदम भी उठा लिया

Next Post

फ्रांसीसी संसद में प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Mon Sep 8 , 2025
पेरिस, 08 सितंबर 2025: फ्रांस में राजनीतिक संकट गहरा गया है। प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ आज फ्रांसीसी संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होने जा रहा है। विपक्षी दलों द्वारा लाया गया यह प्रस्ताव यदि पास हो जाता है, तो यह सरकार के लिए एक […]

You May Like