अमेरिका ने की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा, हिजबुल्लाह को नहीं किया शामिल

वाशिंगटन, 27 जून (स्पूतनिक) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिका की मध्यस्थता में ‘लेबनान की संप्रभु सरकार और इजरायल सरकार के बीच एक प्रारूप समझौते’ की घोषणा की है। इस समझौते से हालांकि दक्षिणी लेबनान में सक्रिय मुख्य सैन्य बल हिजबुल्लाह को बाहर रखा गया है।
श्री रुबियो ने अपने दल के राजनयिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस समझौते को ‘स्थायी शांति और सुरक्षा’ की दिशा में पहला कदम बताया।महत्वपूर्ण बात यह है कि अमेरिका में हुई इस बातचीत से हिजबुल्लाह को पूरी तरह बाहर रखा गया था। हिजबुल्लाह दक्षिणी लेबनान में सक्रिय मुख्य सैन्य बल है। अमेरिकी प्रशासन भले ही इस समझौते को कराने का श्रेय ले रहा है, लेकिन जमीन पर निर्णायक सैन्य भूमिका निभाने वाले संगठन हिजबुल्लाह की सहमति के बिना इसका व्यावहारिक क्रियान्वयन बेहद अनिश्चित है।

.....

Next Post

अरबिंदो अस्पताल में बवाल मरीज की मौत पर भड़के परिजन, महिला डॉक्टर का दबाया गला

Sat Jun 27 , 2026
इंदौर: शहर के प्रतिष्ठित अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर तांडव मचाया. उग्र भीड़ ने ड्यूटी पर तैनात एक महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला करते हुए उनका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया. इस दौरान डॉक्टर के साथ बर्बरता […]

You May Like