
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा की 81वीं बैठक के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन की जमकर तारीफ की और उन्हें अपना खास दोस्त बताया। उन्होंने खाड़ी देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे उनके दोस्त से न भिड़ें।
मंगलवार को GCC और अरब नेताओं की बैठक में ट्रंप ने एर्दोगन की ओर इशारा करते हुए कहा, “वह मेरे खास दोस्त और टफ कुकी यानी बेहद सख्त शख्स हैं। उनसे भिड़ना सही नहीं होगा, उनसे दूर रहना चाहिए।”
बैठक में इराक के पीएम अली अल-जैद, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय, सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी मौजूद थे।
ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा, “उम्मीद है अच्छा ट्रांसलेटर होगा और मेरी बात सही तरीके से ट्रांसलेट होगी।” उन्होंने एर्दोगन को फैंटास्टिक और शानदार इंसान बताया।
बाद में तुर्की हाउस के बाहर एर्दोगन ने कहा कि तुर्की और खाड़ी देश क्षेत्र की चुनौतियों को दूर करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। करीब आठ देशों ने इसमें हिस्सा लिया है और इसके फायदे आने वाले समय में दिखेंगे।
