महाशिवरात्रि के दूसरे दिन शहर के मंदिरों पर संगठनों ने चलाया स्वच्छता अभियान

ग्वालियर:ग्वालियर में महाशिवरात्रि पर्व बीतने के बाद विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, व्यापारिक एवं खेल संगठनों ने स्वच्छ ग्वालियर अभियान के तहत शहर के प्रमुख शिवालयों के बाहर झाड़ू लगाकर एवं प्रसाद के दोने-गिलास को एकत्रित कर कूड़ेदाने में डालकर स्वच्छता का संदेश दिया। विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शिवशक्ति मंदिर तानसेन नगर, जय भोलेनाथ मंदिर तानसेन रोड, खड़ेश्वर मंदिर चार शहर का नाका, शिव मंदिर दीनदयाल नगर सहित विभिन्न शिव मंदिरों के अंदर एवं बाहर सफाई की।

अचलेश्वर मंदिर, कोटेश्वर, भूतेश्वर, गुप्तेश्वर, चकलेश्वर, मार्कंडेश्वर सहित कई शिवालयों के बाहर एवं विभिन्न मार्गों पर बांटे गए प्रसाद के दोने-गिलास को एकत्रित कर कूड़ेदान में डाले। साथ ही झाड़ू लगाकर गंदगी साफ की और लोगों को अपने घर की तरह शहर को भी स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। गुढ़ा गुढ़ी निवासी समाजसेवी रामू शर्मा ने नादरिया माता मंदिर परिसर में स्थानीय निवासियों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया। अर्पित दंडोतिया ने अपने साथियों के साथ अचलेश्वर महादेव मंदिर के पास सफाई की।

Next Post

इंदौर में अपहरण की बढ़ती घटनाएं, कई नाबालिग हुए लापता

Thu Feb 27 , 2025
इंदौर:शहर में नाबालिगों के अपहरण की घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. बीते दो दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कई बच्चे और किशोर लापता हो गए हैं, जिन्हें अज्ञात लोग बहला-फुसलाकर ले गए. पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी […]

You May Like

मनोरंजन