
हटा/दमोह। हटा थाना क्षेत्र के पटना गांव में एक छात्रा कक्षा दसवीं में अनुत्तीर्ण होने के चलते कुआं में कूद गईं.जानकारी अनुसार कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद दोपहर एक बजे के लगभग एक छात्रा की कुआं में कूदने की सूचना पर एनडीआरएफ से राहुल शर्मा,सहदेव पाल,मोहित नायक,जितेंद्र पाटिल,किरण साईंचर,अरविन्द राजपूत,राजेंद्र ठाकुर हटा पुलिस थाना से एएसआई नागेन्द्र सिंह परिहार व तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे.ग्रामीणों और एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से छात्रा को निकाला गया.छात्रा को तुरंत अस्पताल के वाहन से पायलट दिलीप पटैरया द्वारा सिविल अस्पताल हटा लाया गया.जहां उसका इलाज किया गया, हालांकि कुआं में पानी दो से तीन फीट ही था.छात्रा खुदकुशी मामले की गंभीरता को देखते हुए दमोह से काउंसिल टीम भी हटा सिविल अस्पताल पहुंची, जहां छात्रा से बातचीत की गई.
