VHP नेता सुधांशु पटनायक ने शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी के दर्शन किये 

शक्ति नगर. स्थानीय शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री सुधांशु पटनायक ने शक्तिनगर प्रवास के दौरान दर्शन पूजन किया ।

तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पूजा पाठ कराया गया। मंदिर प्रांगण में जिला पंचायत सदस्य पानपत्ति गुप्ता द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद शक्तिनगर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष राजेश गुप्ता उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह चिंतामणि जायसवाल बबलू प्रधान शत्रुघ्न गुप्ता तीर्थ पुरोहित पंडित वेदांती मिश्रा दुर्गा प्रसाद शास्त्री सुरेश शरद आदि उपस्थित रहे।

Next Post

परिजनों का हत्या का आरोप, खदान में उतराता मिला युवक का शव

Fri Jun 20 , 2025
सतना. पिछले 4 दिन से लापता युवक का शव एक खदान में उतराता नजर आया. मृतक के परिजनों द्वारा एक ओर जहां हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई. वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है. सिविल […]

You May Like

मनोरंजन