परिजनों का हत्या का आरोप, खदान में उतराता मिला युवक का शव

सतना. पिछले 4 दिन से लापता युवक का शव एक खदान में उतराता नजर आया. मृतक के परिजनों द्वारा एक ओर जहां हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई. वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है.

सिविल लाइन थाने के सोहावल क्षेत्र में बंजरहा तालाब के निकट से गुजर रहे राहगीरों के कदम उस वक्त ठिठक गए जब उन्हें पानी में एक शा उतराता नजर आया. निकट जाकर पुष्टि करने पर राहगीरों ने पाया कि शव पानी में औंधे मुंह उतरा रहा है. जिसे देखते हुए आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिकट टीम और डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंच गया और बारीकी से जांच की. पड़ताल किए जाने पर मृतक की पहचान सत्येंद्र चौधरी पिता बिहारी चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी नई बस्ती सोहौला के तौर पर हुई. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक का भाई 34 वर्षीय सुखेंद्र मौके पर पहुंच गया. सुखेंद्र ने पुलिस को बताया कि मृतक सत्येंद्र ने नर्सिंग का कोर्स किया था. जिसके चलते महज 20 दिन पहले ही उसे बिरला विकास हास्पिटल में नौकरी मिली थी. इसी कड़ी में सुखेंद्र ने आगे बताया कि सत्येंद्र पिछले 4 दिन से लापता था. काफी खोजबीन करने पर जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की शिकायत की गई थी. इसके साथ ही सुखेंद्र ने अपने भाई सत्येंद्र की हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. सुखेंद्र ने अपने एक पड़ोसी पर आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले 10 साल से उनका विवाद चल रहा है. जिसके चलते पड़ोसियों द्वारा पहले भी जानलेवा हमला किया जा चुका है. पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया गया है व जांच की जा रही है.

Next Post

संस्कृति दीक्षा: 200 आदिवासी परिवारों की हिंदू धर्म में घर वापसी

Fri Jun 20 , 2025
सिंगरौली। स्थानीय श्रमिक बस्ती राजकिशन कॉलोनी में परियोजना में कार्य करने आदिवासी समाज के श्रमिक बड़ी संख्या में निवास करते हैं। विधर्मियों द्वारा लालच देकर कई परिवारों को क्रिश्चियन बनाए जाने का षड्यंत्र रचा गया था। विश्व हिंदू परिषद द्वारा संस्कृति दीक्षा यज्ञ के माध्यम से आदिवासी समाज के 200 […]

You May Like