ट्रेन से टकराकर युवक घायल, खुदकुशी करने आया था

ग्वालियर। रेलवे कॉलोनी के पास सोमवार को आरपीएफ पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रेन से टकरा गया है। आनन-फानन में आरपीएफ पुलिस कांस्टेबल रवि यादव मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घायल युवक के परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह गेंडे वाली सड़क का रहने वाला हैं वहीं घायल युवक कह रहा था कि मैं आत्महत्या करने आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को अस्पताल के लिए रवाना किया।

Next Post

रेलवे कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट बनना शुरू 

Mon Apr 7 , 2025
अनूपपुर। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर ने मांग की है कि रेलवे कालोनी अनूपपुर में अमृत स्टेशन योजना के तहत व्यापक विकास के कार्य में तोड़े गए चिल्ड्रन पार्क एवं मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर के कार्यालय के बगल में आउटडोर बैडमिंटन कोर्ट जो की रेल महाप्रबंधक के द्वारा […]

You May Like