पहलगाम आतंकवादी हमले पर गुटेरेस ने की जयशंकर और शरीफ से बात

नयी दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ से पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर अलग-अलग बात की है और दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए सहयोग का प्रस्ताव किया है।

महासचिव कार्यालय ने बुधवार को यहां बताया कि श्री गुटेरेस ने जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने इन हमलों के लिए कानूनी तरीकों से न्याय और जवाबदेही तय करने के महत्व पर जोर दिया है।

महासचिव ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर भी गहरी चिंता व्यक्त की और ऐसे टकराव से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसके परिणाम दुखद हो सकते हैं। उन्होंने तनाव कम करने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए अपना सहयोग देने की पेशकश की। संयुक्त राष्ट्र महासचिव की यह बातचीत कल रात हुई।

Next Post

पाकिस्तान समर्थित सोशल मीडिया खातों का ले. जनरल सुचिन्द्र के बारे में दावा गलत: सरकार

Wed Apr 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) सरकार ने पाकिस्तान के समर्थन वाले कुछ सोशल मीडिया खातों के इस दावे को गलत बताया है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ले जनरल सुचिन्द्र कुमार को हटा दिया गया है। सूचना प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय […]

You May Like