पाकिस्तान समर्थित सोशल मीडिया खातों का ले. जनरल सुचिन्द्र के बारे में दावा गलत: सरकार

नयी दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) सरकार ने पाकिस्तान के समर्थन वाले कुछ सोशल मीडिया खातों के इस दावे को गलत बताया है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ले जनरल सुचिन्द्र कुमार को हटा दिया गया है।

सूचना प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान के समर्थन वाले सोशल मीडिया खातों से झूठा और भ्रामक दुष्प्रचार किया जा रहा है।

पीआईबी ने कहा है कि ले जनरल सुचिन्द्र कुमार को हटाया नहीं गया है और वह आज यानी 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे हैं तथा उनकी जगह ले जनरल प्रतीक शर्मा को उत्तरी कमान का नया प्रुमुख नियुक्त किया गया है।

पीआईबी ने मंगलवार को भी पोस्ट कर कहा था कि पाकिस्तान के समर्थन वाले सोशल मीडिया खाते पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से जानबूझकर गलत तथा भ्रामक दुष्प्रचार कर रहे हैं।

Next Post

यही है एकजुटता से पाकिस्तान को सबक सिखाने का सही वक्त: कांग्रेस

Wed Apr 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में एकता और एकजुटता का ज़बरदस्त माहौल है और यही सामूहिक रूप से पाकिस्तान को सबक सिखाने का सही वक्त है ताकि पहलगाम जैसे अपराध करने की वह कभी सोच भी न सके। कांग्रेस […]

You May Like