रीवा:नगर निगम की स्वच्छता टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया.जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी के बाद टीम ने सडक़ों, गलियों एवं बस्तियों की सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिडक़ाव किया, ताकि गंदे पानी से होने वाली बीमारियों को फैलने से रोका जा सके. इसके साथ ही मच्छर एवं संक्रमण से बचाव के लिए दवा का छिडक़ाव भी किया गया.
यह अभियान वार्ड 01 आदिवासी बस्ती, वार्ड 35 पंचमठ, वार्ड 38 सिंधी कॉलोनी, वार्ड 33, वार्ड 05, वार्ड 04 खैरी बस्ती, वार्ड 06, 07, 08, 19, 20, 28 सहित शहर के सभी वार्डों में चलाया गया. निगम आयुक्त श्री जैन ने कहा कि बाढ़ के बाद संक्रमण और बीमारियों के खतरों की संभावना रह सकती है, ऐसे में नगर निगम सफाई के साथ-साथ दवा का छिडक़ाव कर रहा है ताकि गंदगी के वजह से कहीं भी बीमारी न फैले.
