मुंबई, 25 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अभिनीत जाट का पहली बार टेलीविजन प्रसारण अनमोल सिनेमा पर 27 जून को किया जाएगा। फिल्म का प्रसारण शनिवार, 27 जून को शाम 7:30 बजे किया जाएगा। फिल्म एक ऐसे साहसी व्यक्ति की कहानी है, जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल देता है। सनी देओल का किरदार निडर, ईमानदार और मददगार है, जो लोगों की सुरक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करता है।
फिल्म में सनी देओल ने अपने अधिकांश एक्शन दृश्य स्वयं किए हैं। निर्माताओं के अनुसार उनके दमदार अभिनय और प्रभावशाली एक्शन दृश्यों की वजह से फिल्म दर्शकों को रोमांच से भर देगी।
फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। यह उनकी हिंदी फिल्म उद्योग में पहली निर्देशित फिल्म है। फिल्म में रोमांचक एक्शन के साथ एक भावनात्मक कहानी भी देखने को मिलेगी।
निर्माताओं का कहना है कि दमदार अभिनय, एक्शन और मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म देशभर के दर्शकों के लिए एक विशेष अनुभव लेकर आएगी।

